ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
राष्ट्रीय

अभिनेता इरफान खान का निधन बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया है। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। मंगलवार को इरफान खान के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा था कि इरफान खान को कोलन इंफेक्शन के चलते कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इरफान के परिवार में से भी किसी ने आधिकारिक तौर पर ज्यादा कुछ नहीं बताया। इरफान खान ने जब अपनी बीमारी के बारे में बताया था तब सभी स्तब्ध रह गए थे। उनका लगातार उपचार चल रहा था। पिछले साल (2019) में इरफान खान लंदन से इलाज करवाकर लौटे थे और लौटने के बाद वो कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में ही ट्रीटमेंट और रुटीन चेकअप करवा रहे थे। बताया जाता है कि फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम‘ के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ जाया करती थी। ऐसे में कई बार पूरी यूनिट को शूट रोकना पड़ता था और जब इरफान बेहतर महसूस करते थे, तब शॉट फिर से लिया जाता था। हाल ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन हो गया था। लॉकडाउन की वजह से इरफान अपनी मां की अंतिम यात्रा में शरीक नहीं हो पाए थे। खबर है कि उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए ही मां के जनाजे में श‍िरकत की थी। 54 वर्षीय इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़‍ित थे। वह विदेश में इस बीमारी का इलाज करवा रहे थे और हाल ही मुंबई लौटे है। दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को अपनी बीमारी का पता चला था। इरफान ने अपने चाहने वालों के साथ खुद ये खबर शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जो आपको आगे लेकर जाता है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है, लेकिन, मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है। बीमारी के बारे में पता चलते ही इरफान खान इलाज के लिए लंदन चले गए थे। इरफान वहां करीब एक साल रहे और फिर मार्च 2019 में भारत लौटे थे। अभिनेता इरफान खान के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर पसरी हुई है

Leave a Comment

error: Content is protected !!