फनटीवी न्यूज को दिये इंटरव्यु के दौरान बोले कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
जल्द होगा कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने फनटीवी न्यूज को दिये एक इंटरव्यु के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होने कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री बदल कर भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियो को परेशान करके रख दिया है। भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल मे तीन – तीन मुख्यमंत्री बना कर प्रदेश की जनता को आर्थिक रूप से ठगने का काम किया है। और प्रदेश में शासन व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि जनता ने भाजपा को बड़ी जीत दिलाई लेकिन प्रदेश की जनता के साथ भाजपा ने धौका किया।वही जनता उसके कपटी चरित्र को अच्छी तरह जान चुकी है। उन्होने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है जिसको जनता आने वाले 2022 के चुनाव में सबक सिखायेगी। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी व्यापारी और किसान भाजपा शासन में सब परेशान हैं।

भाजपा सरकार जनता से किये गये वादों को पूरा न करने पर अपनी छवि बचाने के लिए बार बार मुख्यमंत्रियो के चेहरे बदलकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। इस घटना क्रम से यह साफ होता है कि यह भाजपा सरकार अपने निकम्मेपन व अंर्तकलह से जूझ रही है। उन्होने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुये कहा कि भाजपा सरकार से त्रस्त जनता ने कांग्रेस की ओर अपना मन बना लिया है क्योंकि जनता जान गयी है कि उत्तराखंड में विकास रूपी सरकार सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती हैं। उन्होने बताया कि 2022 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो प्रदेश में बेरोजगारो को रोजगार मिलेगा महंगाई कम होगी भ्रष्टाचार एवं भयमुक्त समाज मिलेगा। वही डॉ एमपी सिंह ने बताया कि जल्द ही प्रदेश संगठन से राय शुमारी कर वह कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने जा रहे है। जिसमे सभी 13 जिलो से सभी वर्ग के कांग्रेस के सक्रिय कार्यकताओ को दायित्व सौपा जायेगा। जिससे आने वाले 2022 के चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और प्रदेश में कांगेस अपनी सरकार बनाएगी।





